Raayan VS Deadpool & Wolverine: डेडपूल एंड वुल्वरीन की दहाड़ के आगे फीकी पड़ी धनुष की रायन, जानें टोटल कलेक्शन

Raayan VS Deadpool amp amp Wolverine

Raayan VS Deadpool & Wolverine: साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती है। फैन्स को तो धनुष की फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं बता दें कि 26 जुलाई को सिनेमाघरों में धनुष की फिल्म रायन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। बता दें कि इस फिल्म के साथ ही हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वुल्वरीन भी रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन के रिपोर्ट कार्ड आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

धनुष की फिल्म रायन ने की इतनी कमाई
धनुष की फिल्म रायन की कमाई की बात करें तो फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। पहले दिन फिल्म ने 13.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 5.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म के पांचवें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 52.95 करोड़ रुपये की कमाई की है।

कमाई के मामले में आगे निकली डेडपूल एंड वुल्वरीन
रायन के बाद अब डेडपूल एंड वुल्वरीन की बात करें तो एमसीयू की यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन 22.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन 22.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं चौथे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पांचवें दिन की कमाई पर आएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि फिल्म की कमाई काफी कम होती जा रही है, लेकिन डेडपूल एंड वुल्वरीन के आगे रायन का कलेक्शन कम होता दिख रहा है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 78.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X