Raayan VS Deadpool & Wolverine: धनुष की फिल्म 'Raayan' ने मारी छलांग, डेडपूल एंड वुल्वरीन की अंधाधुंध कमाई

Raayan VS Deadpool & Wolverine: धनुष की तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म रायन पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म के कलेक्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी दमदार है। यह फिल्म साउथ सुपरस्टार के लिए बेहद ही खास है क्योंकि यह धनुष द्वारा डायरेक्ट की गई है। साथ ही में यह फिल्म धनुष की 50वीं फिल्म है। बता दें कि फिल्म को CBFC से A सर्टिफिकेट के साथ सेंसर किया गया है। फिल्म क्रिटिक्स और फिल्मी लवर्स की तरफ से फिल्म को लेकर लगातार पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।
धनुष की फिल्म रायन ने की इतनी कमाई
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 13.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन का कलेक्शन बताएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 5.25 करोड़ रुपये अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 47.90 करोड़ रुपये टोटल कमाई कर ली है।
डेडपूल एंड वुल्वरीन ने मचाई धूम
रायन चाहें कितना भी अच्छा कलेक्शन क्यों ना कर रही हो, लेकिन फिल्म डेडपूल एंड वुल्वरीन के सामने कमजोर है। बता दें कि एमसीयू की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन 22.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन 22.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं चौथे दिन की बात करें तो फिल्म ने चौथे दिन 7 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 73.65 करोड़ रुपये का तगड़ा बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











