Raayan BOC Day 3: धनुष की फिल्म 'Raayan' कर रही है ताबड़तोड़ बिजनेस, वीकेंड पर किया तगड़ा कलेक्शन

Raayan box office collection Day 3: धनुष की तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म 'रायन' 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आपको बता दें कि यह फिल्म धनुष के लिए बेहद खास है क्योंकि यह उनकी 50वीं फिल्म है। इस फिल्म को उन्होंने खुद ही डायरेक्ट किया है और फिल्म में खुद ही एक्टिंग की है। बता दें कि फिल्म को CBFC से A सर्टिफिकेट के साथ सेंसर किया है। बता दें कि फिल्म क्रिटिक्स और फिल्मी लवर्स की तरफ से फिल्म को लेकर लगातार पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर छाई है रायन
बता दें कि फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज तीन दिन हो चुके हैं और फिल्म का तीसरे दिन का रिपोर्ट कार्ड भी पूरी तरह से तैयार हो चुका है तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
फिल्म ने तीसरे दिन की इतनी कमाई
फिल्म ने जहां पहले दिन 13.65 करोड़ रुपये से खाता खोला था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी की वीकेंड पर 14.75 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 42.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले हफ्ते में ही 80 से 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
डेडपूल एंड वुल्वरीन से मिल रही है टक्कर
धनुष की फिल्म रायन की अच्छी शुरुआत होने के बाद भी फिल्म डेडपूल एंड वुल्वरीन के सामने फीकी पड़ गई है। एमसीयू की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बता दें कि फिल्म ने तीन दिनों में 66.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











