पुष्पा हिंदी बॉक्स ऑफिस: 1 जनवरी को टूटा रिकॉर्ड, Highest Single Day कलेक्शन के साथ जानिए कमाई

अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना स्टारर तेलुगू फिल्म पुष्पा द राईज़ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर तबाही मचा रही है। फिल्म का हिंदी वर्जन फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और रिलीज़ के तीसरे शनिवार यानि कि 1 जनवरी को पुष्पा हिंदी बॉक्स ऑफिस ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अल्लू अर्जुन की फिल्म के हिंदी वर्जन ने 1 जनवरी को 6.1 करोड़ की कमाई की है।

6.1 करोड़ की कमाई के साथ, पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई वाले दिन का रिकॉर्ड तोड़ा। अभी तक ये रिकॉर्ड फिल्म के पहले रविवार के पास था जब पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ की कमाई की थी।

pushpa-hindi-box-office-shatters-all-box-office-records-on-saturday-january-1-highest-single-day

अब देखना है कि तीसरे शनिवार को 6.1 करोड़ की कमाई के बाद अब तीसरे रविवार को फिल्म कितनी कमाई कर पाती है। अगर केवल हिंदी बॉक्स ऑफिस की बात करें तो पुष्पा 56 करोड़ की कमाई कर चुकी है और माना जा रहा है कि रविवार, 2 जनवरी को ये आंकड़ा 60 करोड़ पार कर जाएगा।

तीसरे शनिवार को भी शानदार ऑक्यूपेंसी

तीसरे शनिवार को भी शानदार ऑक्यूपेंसी

तीसरे शनिवार को भी पुष्पा हिंदी की थिएटर में बेहतरीन ऑक्यूपेंसी रही। लोगों ने अपना नया साल, पुष्पा हिंदी देखकर इंजॉय किया है। फिल्म ने 1 जनवरी को थिएटर में 47.3 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की जिसकी शुरूआत, सुबह के शो से ही अच्छी रही। सुबह के शो में फिल्म का ऑक्यूपेंसी दर रहा 21 प्रतिशत जो शाम और रात तक 60 और 66 प्रतिशत तक पहुंच गया।

पुणे - दिल्ली सहित उत्तर भारत में शानदार

पुणे - दिल्ली सहित उत्तर भारत में शानदार

पुणे में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए शनिवार, 1 जनवरी को पुष्पा ने 131 शो में 75 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। मुंबई के 350 शो में ये आंकड़ा 61 प्रतिशत रहा। वहीं उत्तर भारत में पुष्पा धुंआधार कमाई कर रही है। शनिवार, 1 जनवरी को जहां दिल्ली में फिल्म ने 124 शो में 47 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की जो रात के शो में 70 प्रतिशत से ऊपर थी। वहीं लखनऊ में भी फिल्म ने 51 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

ओपनिंग से ही अच्छे आंकड़े

ओपनिंग से ही अच्छे आंकड़े

पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 17 दिसंबर को रिलीज़ के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी 3.3 करोड़ की कमाई के साथ। और पहले हफ्ते, पुष्पा इस आंकड़े के आस पास ही टिकी रही। पहले शनिवार को 3.7 करोड की कमाई करने के बाद फिल्म ने रविवार को 5.5 करोड़ की कमाई करते हुए पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 12.5 करोड़ का पहला वीकेंड दिया था।

ओपनिंग हफ्ता भी शानदार

ओपनिंग हफ्ता भी शानदार

पूरे हफ्ते पुष्पा हिंदी बॉक्स ऑफिस 3 - 3.5 करोड़ तक की कमाई करती रही और पहले हफ्ते, अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने 26 करोड़ का हिंदी बॉक्स ऑफिस देकर सबको चौंका दिया। इस आंकड़े से ये साफ था कि पुष्पा हिंदी दर्शकों को पसंद आ रही है। इसके बाद दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म के आंकड़े अच्छे रहे, दूसरे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिल्म ने 2.3, 3.8 और 4.3 करोड़ की कमाई करते हुए लगभग 10 करोड़ का वीकेंड दिया जो कि पहले वीकेंड से ज़्यादा कम नहीं था।

दूसरे हफ्ते भी धुंआधार रही कमाई

दूसरे हफ्ते भी धुंआधार रही कमाई

दूसरे हफ्ते भी पुष्पा हिंदी बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही। फिल्म ने पूरे हफ्ते 2 - 2.25 करोड़ के बीच हर दिन कमाई करते हुए दूसरे हफ्ते कुल 20 करोड़ की कमाई की जो कि पहले हफ्ते के 26 करोड़ से ज़्यादा कम नहीं थी। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का जादू सर चढ़कर बोलने लगा था ये तो तय है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग में भी ज़बरदस्त इज़ाफा हुआ है।

सारी भाषाओं में सबसे ज़्यादा कमाई

सारी भाषाओं में सबसे ज़्यादा कमाई

तीसरे वीकेंड तक आते आते हाल ये है कि चार भाषाओं में रिलीज़ हुई ये फिल्म हिंदी में सबसे ज़्यादा कमाई कर रही है। तीसरे शुक्रवार यानि कि साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ की कमाई की जबकि तेलुगू में ये आंकड़ा केवल 32 लाख था और बाकी भाषाओं में केवल एक - एक लाख। वहीं तीसरा शनिवार हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई वाला दिन रहा है 6.1 करोड़ के साथ। जबकि इस दिन 1 जनवरी को तेलुगू में 3.5 करोड़ की कमाई हुई और तमिल - मलयालम में 6 - 8 लाख की कमाई हुई।

अब तक की कुल कमाई

अब तक की कुल कमाई

पुष्पा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 56 करोड़ की कमाई की है। तेलुगू में फिल्म की कमाई 128 करोड़ रही है। तमिल में ये आंकड़ा 13 करोड़ और मलयालम में 8 करोड़ है। कुल मिलाकर पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा छू रही है। वहीं वर्ल्डवाईड फिल्म 300 करोड़ बॉक्स ऑफिस पार कर चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X