..................... Pushpa Box office collection world wide 300 crore allu arjun film pushpa hindi box office।पुष्पा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा हिंदी बॉक्स ऑफिस - Hindi Filmibeat

कोरोना में Box Office पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा की 300 करोड़ की जबरदस्त कमाई, 2021 की बड़ी हिट

कोरोना महामारी के बीच जहां आरआरआर पोस्टपोन हुई तो वहीं अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्पाइडर मैन नो वे होम के सामने हिंदी फिल्मों की फेहरिस्त में पुष्पा ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

पुष्पा बॉक्स ऑफिस की कमाई में पहले और दूसरे वीक की तुलना में तीसरे वीक में सबसे अधिक कमाई हुई है। बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में पुष्पा ने छप्पर फाड़ कर कमाई की है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने 17 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

pushpa ,Box office,

तीसरे वीकेंड पर पुष्पा की बाॅक्स आफिस कमाई शुक्रवार को 3.05 करोड़, शनिवार को 6.10 करोड़, रविवार को 6.25 करोड़ का रहा है। सोमवार को पुष्पा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.75 करोड़ के करीब का रहा है। बताया जा रहा है कि गुजरात और महाराष्ट्र में पुष्पा हिंदी फिल्म ने अपनी पकड़ को सिनेमाघर में जमा कर रखा है। तीसरे वीकेंड पर पुष्पा की कमाई में इजाफा हुआ है जो कि तारीफ के काबिल है।

पुष्पा का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300

पुष्पा का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300

पहले वीकेंड में पुष्पा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.89 करोड़। दूसरे वीकेंड में पुष्पा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20.22 करोड़ और तीसरे वीकेंड में पुष्पा बॉक्स ऑफिस हिंदी का कलेक्शन 15.85 करोड़ का रहा है। ताजा रिपोर्ट अनुसार अल्लू अर्जुन की दमदार फिल्म पुष्पा का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ तक पहुंचा है।

अल्लू अर्जुन की दमदार एक्टिंग

अल्लू अर्जुन की दमदार एक्टिंग

याद दिला दें कि पुष्पा 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। पुष्पा जंगल की कहानी है में चंदन की तस्करी दिखाई गई है। जो कि अल्लू अर्जुन के किरदार के ईद-गिर्द घूमती है। अल्लू अर्जुन पुष्पा का किरदार निभा रहे हैं।जो एक लॉरी ड्राइवर और चंदन का स्मगलर है।

पुष्पा के सुपरहिट होने की वजह

पुष्पा के सुपरहिट होने की वजह

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जा रहा है।अल्लू अर्जुन के लुक से लेकर उनकी डायलॉग डिलीवरी की जमकर तारीफ की जा रही है। यह फिल्म मुख्य तौर पर तेलुगु भाषा में बनी हुई है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है।

पुष्पा की स्क्रीन्स की गिनती बढ़ाई गई

पुष्पा की स्क्रीन्स की गिनती बढ़ाई गई

पहले वीक में पुष्पा को 1401 स्क्रीन पर रिलीज किया गया।पुष्पा को तीसरे वीक में 1600 स्क्रीन्स मिली है। हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए स्क्रीन की गिनती बढ़ाई गई है। इसकी वजह से भी तीसरे वीक के वीकेंड पर पुष्पा ने अधिक कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X