Pushpa 2 vs Salaar vs Devara -पुष्पा 2 ने सालार और देवरा को भी चटाई धूल, गुम हुए सारे रिकॉर्ड्स!

pushpa 2 devara salaar

Pushpa 2 vs Salaar vs Devara Box Office Day 2- पुष्पा राज, झुकेगा नहीं.. जी हां, अल्लू अर्जुन के फैंस ने भी शायद इस डायलॉग को काफी सीरियस ले लिया है। यही कारण है कि हर गुजरते दिन के साथ पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर नए नए रिकॉर्ड बना रही है जिसका टूटना कुछ मुश्किल है।

इस वक्त हम पुष्पा 2 के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो एनटीआर की देवरा और प्रभास की सलार भी पीछे छूट गई है। इस फिल्म ने दूसरे जबरदस्त कलेक्शन किया है और ये अपने आप में एक अलग रिकॉर्ड है कि दूसरे दिन जब शुक्रवार है तो किसी ने इतनी जबरदस्त कमाई की हो।

सालार

प्रभास की फिल्म सालार ने रिलीज होकर बवाल काट दिया था और लोगों को काफी पसंद आई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन महज 19.7 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। ये काफी कम था। प्रभास की फैन फॉलोविंग को देखते हुए लोग निराश हुए थे।

देवरा

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 1 हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दूसरे दिन करीब 38.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। सालार से अच्छा कलेक्शन था लेकिन पुष्पा 2 ने सभी रिकॉर्ड्स पर पानी फेर दिया है।

पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने सारे रिकॉर्ड्स उखाड़कर फेंक दिए हैं। इस फिल्म ने दूसरे दिन ही 90 करोड़ का कलेक्शन करते हुए लोगों को हैरान कर दिया है। महज 2 दिनों ही फिल्म ने 265 करोड़ का कारोबार सिर्फ इंडिया में किया है और ये काफी शानदार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म अभी कितना आगे जाती है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pushpa 2 devara salaar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X