Pushpa 2 vs Baahubali 2 vs KGF 2 - पुष्पा 2 के तूफान में उड़े बाहुबली 2 और केजीएफ 2 के रिकॉर्ड्स!

pushpa 2 baahubali 2 kgf 2

Pushpa 2 vs Baahubali 2 vs KGF 2 Box Office- अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन ही जो कलेक्शन किया है वो आज तक सभी रिकॉर्ड्स पर भारी है।

कुछ ऐसा हुआ है जिसकी उम्मीद तो थी लेकिन किसी को शायद ही पता होगा कि ये फिल्म इतनी आगे निकल जाएगी कि सभी फिल्में सिर्फ चेहरा ताकते रह जाएंगी।

जी हां, पुष्पा 2 ने फर्स्ट डे कलेक्शन के साथ बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को धूल चटा दी है। गौरतलब है कि pushpa 2 vs baahubali 2 vs kgf 2 को लेकर जो डिबेट थी इसमें किसने बाजी मारी है वो इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं।

बाहुबली 2 का फर्स्ड डे कलेक्शन

प्रभास की इस फिल्म को लेकर एक बज क्रिएट किया गया था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इसके बाद इस फिल्म ने रिलीज होकर पहले ही दिन इंडिया में 121 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद कहा जा रहा था कि कोई फिल्म शायद ही इसका रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।

केजीएफ 2

इसके बाद यश की फिल्म केजीएफ 2 ने पहले दिन काफी शानदार कमाई की थी। इस फिल्म ने 134 करोड़ की ओपनिंग देकर बाहुबली के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। ये पहली कन्नड़ फिल्म थी जिसने इतनी तगड़ी ओपनिंग दी थी।

पुष्पा 2

अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज होकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है और सभी के रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैँ। इस फिल्म ने कमाल की कमाई करते हुए पहले दिन ही 175 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म और कितने रिकॉर्ड दर्ज करती है। फिलहाल फिल्म चल रही है और अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड पर ही 500 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

More from Filmibeat

Read more about: pushpa 2 baahubali 2 kgf 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X