Pushpa 2 vs Baahubali 2 Box Office- खतरे में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, पुष्पा 2 का धमाका जारी है!

Pushpa 2 Baahubali 2 Box Office- अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 इस वक्त धमाकेदार कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही इस फिल्म ने अब तक काफी जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है।
ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी जल्दी बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने वाली है। 16 दिन के कलेक्शन सामने आने के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस खुश हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब ये रिकॉर्ट टूटे।
बाहुबली से पहले पुष्पा 2 ने स्त्री 2 और जवान जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी फिल्म कमाई कर रही है और ये वीकेंड काफी अच्छा हो सकता है और उसके बाद क्रिसमस पर भी फिल्म कमाई करेगी।
तीसरे वीक में कमाई कर रही पुष्पा 2 की रफ्तार अभी भी कम नहीं हुई है। आंक़ड़ों के सामने आने के बाद पता चला है कि फिल्म ने शुक्रवार को इसने 13 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे वीक में इस फिल्म ने कुल 264.8 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए लोगों को हैरान कर दिया था।
अब ये फिल्म 1004.35 करोड़ रुपए के जादुआ आंकड़े तक पहुंच गई है। इस फिल्म ने हिंदी में भाषा में 632 करोड़ और तेलुगु में ने 297.8 करोड़ की कमाई अब तक कर डाली है। गौरतलब है कि बाहुबली का रिकॉर्ड 1040 करोड़ का है और ऐसा लगता है कि जल्दी ही वो टूटने वाला है।
पुष्पा 3 का इंतजार
अल्लू अर्जुन के फैंस पुष्पा 2 के खत्म होते ही अब पुष्पा 3 की बातें करने लगे हैं। फिल्म को जिस तरह से खत्म किया गया था ऐसा कहा जा रहा है कि पुष्पा 3 और भी धमाकेदार साबित होने वाली है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











