Pushpa 2 ने रिलीज से पहले की 900 करोड़ की कमाई, कैसे हुआ ये कारनामा, जानिए पूरी डिटेल्स!

pushpa 2 box office allu arjun

Pushpa 2 Pre-release Box Office- अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 को लेकर इस वक्त चर्चा हो रही है। अल्लू अर्जुन ने पहली पुष्पा के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाकर खड़ा कर दिया था।

अब पुष्पा द रूल को लेकर फैंस क्रेजी हैं और रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं वो आपको चौंकाने के लिए काफी है। दरअसल इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही इतने पैसे कमा लिए हैं जितने कोई फिल्म रिलीज के बाद भी नहीं कमा पाती है।

दरअसल इस फिल्म ने अपनी प्री-रिलीज पर ही 900 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। जी हां, ये नंबर्स बिल्कुल सही हैँ। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स मिलाकर 900 करोड़ रुपए की डील हुई है।

इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म थिएटर्स में भी 1000 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब हो सकती है।

क्या बोले लोग

इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह के लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''भाई यार इतना पैसा कहाँ जायेगा।'' एक ने लिखा, ''जलवा है भाई जलवा।'' एक ने लिखा, ''पुष्पा का पावर।'' एक ने लिखा, ''फ्लॉप होगी फिल्म।''

एक ने लिखा, ''मैं करोड़पति बनकर थक गया हूँ, मुझे अपने पैसे का क्या करना चाहिए?'' एक ने लिखा, ''अब लगेगी बॉक्स ऑफिस पर आग।'' एक ने लिखा, ''2024 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

Read more about: pushpa 2 box office allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X