Pushpa 2 Hindi Box Office Day 9- हिंदी बेल्ट में छाई पुष्पा 2, 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म!

pushpa 2 box office allu arjun

Pushpa 2 Hindi Box Office Day 9- अल्लू अर्जुन की फिल्म ने शायद ठान लिया है कि वो अब तक के पैन इंडिया फिल्मों के सभी रिकॉर्ड्स धूल में मिलाने वाली है। यही कारण है कि फिल्म रुकने और थमने का नाम नहीं ले रही है।

इस वक्त फिल्म के 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है। फिल्म ने पूरी दुनिया में बवाल काटा हुआ है लेकिन एक तेलुगू फिल्म ने सिर्फ हिंदी में इतनी कमाई कर डाली है कि आप हैरान होने वाले हैं।

500 करोड़ के करीब

पुष्पा 2 ने हिंदी बेल्ट में अपने नाम से धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने तेलुगू से ज्यादा हिंदी फैंस के दिलों पर राज किया है यही कारण है कि फिल्म काफी जल्दी 500 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली हैं।

सिर्फ हिंदी में इस फिल्म ने अब तक 416 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि दूसरा वीक खत्म होते होते फिल्म हिंदी में 500 करोड़ कमा लेगी। इसके अलावा इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी है।

जिसमें इंडिया की हर भाषा का कलेक्शन मिला दिया जाए तो ये आंकड़ा 800 करोड़ है। इतना तो है कि पुष्पा अभी झुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म ने 9वें दिन इंडिया में 24 करोड़ का कलेक्शन किया है।

सुकुमार की फिल्म

पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार को लेकर भी काफी तारीफें हो रही हैं। बता दें कि कई शानदार ट्रिक फिल्म की प्रमोशन के लिए लगाई गईं। पु्ष्पा 2 के प्रमोशन के लिए पूरी टीम बिहार आई थी और ऐसा पहली बार हुआ था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना हैं जो कि काफी पसंद की गई हैं।

Read more about: pushpa 2 box office allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X