..................... Pushpa 2 Hindi Box Office Day 7- All records broken, Allu Arjun's film hits the 7th day! - Hindi Filmibeat

Pushpa 2 Box Office Day 7- टूट गए सभी रिकॉर्ड्स, अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 7वें काटा गदर!

pushpa 2 box office

Pushpa 2 Hindi Box Office Day 7- अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 में जो कहा वो कर दिखाया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई 7 दिन हो चुके हैं। लेकिन सच में पुष्पा झुकने का नाम नहीं ले रहा है।

7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सारे रिकॉर्ड्स धुआं कर दिए हैं। ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आज तक किसी फिल्म ने 7वें दिन इतना तगड़ा कलेक्शन नहीं किया है।

7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुष्पा 2 अब हजार करोड़ में खेल रही है। शायद ही किसी को पता होगा कि 7 दिन में ये फिल्म ऐसा गदर काट देगी। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में अब तक 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

हिंदी पट्टी की बात करें तो 7वें दिन फिल्म ने करीब 30 करोड़ की कमाई की है जो कि आज तक कोई इंडियन फिल्म नहीं कर पाई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन हिंदी में करीब 70 करोड़ की कमाई की थी।

दूसरे दिन ये कमाई 56.9 थी और तीसरे दिन 73.5 थी जबकि चौथे दिन 85 करोड़ कमाकार हिला डाला था। पहले वीक पर फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन करते हुए लोगो को चौंकाया था। अब तक इस फिल्म ने हिंदी में कुल 398 करोड़ का कलेक्शन किया है जो कि अपने आप में जबरदस्त आंकड़ा है।

कई भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 एक तेलुगू फिल्म है। इसको हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया गया था। हर भाषा में फिल्म ने कमाल किया है। अल्लू अर्जुन के फैंस फिल्म को एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि पुष्पा 2 की रिलीज के बाद अब पुष्पा 3 का इंतजार लोगों ने शुरु कर दिया है। सुकुमार की इस फिल्म ने नए रिकॉर्ड सेट कर दिए हैं। देखने वाली बात होगी कि इसको कौन तोड़ता है।

Read more about: pushpa 2 box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X