Pushpa 2 BO Prediction Day 3: तीसरे दिन इतने करोड़ का आंकड़ा पार करेगी अल्लू अर्जुन की फिल्म, घटी कमाई

Pushpa 2 BO Prediction Day 3: पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और सबकी नजरें इसी पर टिकी हैं की फिल्म एक नया रिकॉर्ड बना पाएगी या नहीं।
फिलहाल तो फिल्म ने गुरुवार को, जो कि वर्किंग डे था, जबरदस्त शुरुआत की और शुक्रवार को भी कमाई का सिलसिला जारी रखा। फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म देवरा, जवान, कल्कि 2898 को पछाड़ कर आगे निकल गई है।
तीसरे दिन इतना कमा सकती है फिल्म
पुष्पा 2 ने जहां 10.65 से शुरुआत की पहले दिन फिल्म ने 164.25 रुपये का तगड़ा बिजनेस किया। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 93.8 करोड़ रुपये की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने 268.7 करोड़ की टोटल कमाई की है। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो पूर्वानुमान के मुताबिक फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन घट सकता है। फिल्म 45.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है। (यह आंकड़ा रफ डाटा है जो बदल सकता है)
जानें फिल्म के बारे में डीटेल्स
पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पा राज के रोल में लौट आए हैं। रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के अपने किरदार में नजर आ रही हैं और फहाद फासिल भी पुलिस वाले भंवर सिंह शेखावत के रोल में वापस आए हैं, जो पुष्पा के दुश्मन हैं। पुष्पा 2: द रूल, सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल द्वारा अभिनीत है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका म्यूजिक टी सीरीज ने दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications