Pushpa 2 Box Office Day 8- अल्लू अर्जुन का जलवा जारी, पुष्पा 2 ने पार किया 700 करोड़ का आंकड़ा!

pushpa 2 box office allu arjun

Pushpa 2 Box Office Day 8- पुष्पा 2 का धमाका जारी है और हर गुजरते दिन के साथ फिल्म एक नया कीर्तिमान बना रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म फहद फासिल ने जो बवाल काटा है वो किसी से छिपा नहीं है।

आज फिल्म के रिलीज के 8वें दिन भी इसकी कमाई में किसी तरह की कोई गिरावट नहीं नजर आ रही है। 8वें दिन के हिसाब से फिल्म ने काफी शानदार कमाई की है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड्स उखाड़कर फेंक दिए हैं।

लगातार कमाई कर रही इस फिल्म ने अब तक सिर्फ इंडिया में 726 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी पुष्पा का रिकॉर्ड अब काफी मुश्किल में टूटेगा इतना तो तय है।

8वें दिन की कमाई

मशहूर बॉक्स ऑफिस साइट Sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 8वें दिन अच्छा कलेक्शन करते हुए करीब 37.9 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 726.25 की कमाई तक की छलांग लगा दी है। महज 8 दिन में इस आंकड़े तक कोई फिल्म नहीं पहुंची है और इतनी कमाई किसी की नहीं है। देखने वाली बात होगी कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म कितनी कमाई करती है।

अल्लू अर्जुन का धमाका

अल्लू अर्जुन के फैंस काफी समय से इस फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे थे। पुष्पा 2 को पुष्पा से काफी अलग स्केल पर शूट किया है। इस फिल्म के एक्शन सीन्स की काफी चर्चा हो रही है। हिंदी सिनेमा की बात करें तो इसके पहले ऐसे सीन्स पहने नहीं देखे गए हैं। फिलहाल लोग इस फिल्म के नए कीर्तिमान बनने का इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: pushpa 2 box office allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X