Pushpa 2 Box Office Day 5: 5वें दिन 'पुष्पा 2' की कमाई में आई गिरावट, बाहूबली 2 को नहीं दे पाई टक्कर

Pushpa 2 Box Office Collection Day 3: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने रिलीज होते ही यह साबित कर दिया कि फिल्म नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए आज 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म का पांचवें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी पूरी तरह से तैयार है।
500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के लगभग सभी फिल्मों को रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए आज 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 10.65 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 119 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं चौथे दिन 141 करोड़ रुपये कमाए।
पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने पांचवें दिन फिल्म ने 64.1 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 593.1 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।
बाहूबली से पीछे रही पुष्पा 2
बता दें कि फिल्म भले ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन फिल्म मंडे टेस्ट में काफी पीछे है। जी हां, सोमवार को फिल्म में -54% की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि भले ही पुष्पा 2 ने कई फिल्म को पछाड़ दिया है, लेकिन फिल्म बाहूबली को टक्कर देने में पीछे रह गई है। बता दें कि बाहूबली ने पहले सोमवार को 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं पुष्पा 2 पहले सोमवार को सिर्फ 64.1 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई।


Click it and Unblock the Notifications