..................... Pushpa 2 Box Office Day 4- Pushpa's 'raj' continues, broke many records by earning 800 crores! - Hindi Filmibeat

Pushpa 2 Box Office Day 4- जारी है पुष्पा का 'राज', 800 करोड़ कमाकर तोड़े कई रिकॉर्ड्स!

pushpa 2 box office allu arjun

Pushpa 2 Box Office Day 4- अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की कमाई जारी है। जो खबरें आ रही हैं वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। फिल्म ने एक के बाद एक सभी के रिकॉर्ड्स तोड़ना शुरु कर दिया है।

पहला वीकेंड खत्म होते ही जो रिपोर्ट सामने आई है वो आपको हिला देगी। दरअसल इस फिल्म ने महज 4 दिनों में 800 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और ये कारनामा आज तक किसी भी इंडियन फिल्म ने नहीं किया।

बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म का ये आंकड़ा वर्ल्डवाइड है। फिल्म ने पूरी दुनिया में बवाल काटा हुआ है। फिल्म को लेकर बेशक काफी समय से फैंस इंतजार कर रहे थे। लेकिन इसका ऐसा रिएक्शन आने वाला है ये किसी ने नहीं सोचा था। फिल्म के दर्शक पागल हैं और लगातार थिएटर्स पहुंच रहे हैं।

इस फिल्म ने पहले ही दिन करीब 165 करोड़ की ओपनिंग दी थी। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की सिर्फ भारत में 387.95 करोड़ रुपये रही थी। चौथे दिन, फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 141.50 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 529.45 करोड़ रुपये हो गई।

पूरी दुनिया का आंकड़ा निकाला गया तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई की। इस फिल्म ने रविवार यानि अपने रिलीज के चौथे दिन भी शानदार कमाई करते हुए रिकॉर्ड जारी रखा। फिल्म ने करीब 141 करोड़ का कलेक्शन करते हुए सिर्फ इंडिया में 600 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। अल्लू अर्जुन के फैंस काफी खुश हैं।

टूट गए सभी रिकॉर्ड

पुष्पा 2 ने रिलीज होकर अभी तक की सभी पैन इंडिया फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। इसके पहले कमाई की मामले में बाहुबली 2, आरआरआर और जवान जैसी फिल्में थीं। लेकिन अब पुष्पा 2 के सामने सभी फीकी पड़ गई हैं। देखने वाली बात होगी फिल्म पुष्पा 2 अब क्या गुल खिलाती है। क्या ये फिल्म बाहुबली 2 और दंगल 2 की लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड तोड़ेगी? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read more about: pushpa 2 box office allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X