Pushpa 2 Box Office Day 2- दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट लेकिन 250 करोड़ का आंकड़ा पार!

pushpa 2 box office allu arjun

Pushpa 2 Box Office Day 2- पुष्पा 2 ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस हिला डाला है और कई कीर्तिमान बना डाले हैं। पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग देने के बाद अब पुष्पा के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है।

इसके बाद ये कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने सभी सितारों को काफी पीछे छोड़ दिया है। जैसे ही इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट्स सामने आईं लोग हैरान है। Sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने अब तक इंडिया में 265 करोड़ की कमाई कर लिया है।

महज 2 दिन में इतना कलेक्शन करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, पुष्पा ने दूसरे करीब 90.10 करोड़ की कमाई की है जो कि काफी ज्यादा है। हालांकि पहले दिन फिल्म ने करीब 174 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह से अब तक फिल्म ने 265 करोड़ की कमाई की है।

किस भाषा में कितनी कमाई

बता दें कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म पैन इंडिया है और कई भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म ने तेलुगू में 118.05 करोड़, हिंदी में 125.3 करोड़, तमिल में 13.2 करोड़, कन्नड़: 1.6 करोड़ और मलयालम: 6.85 करोड़ की कमाई अब तक की है। देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म पहले ही वीकेंड में 500 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है क्योंकि फिल्म को अभी शनिवार और रविवार भी मिलने वाले हैं। रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा फिल्म को मिलने वाला है।

पुष्पा 2 ने बाहुबली 2, केजीएफ 2 और आरआरआर जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। किसी फिल्म ने इतनी जबरदस्त ओपनिंग नहीं दी थी। देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले वीकेंड पर किस नंबर पर बंद होती है।

Read more about: pushpa 2 box office allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X