..................... Pushpa 2 Box Office Day 10: Allu arjun pushpa 2 huge earning after arrest, know the collection - Hindi Filmibeat

Pushpa 2 BO Day 10: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद फिल्म की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, जानें 10वें दिन का कलेक्शन

Pushpa 2

Pushpa 2 Box Office Collection Day 10: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का क्रेज इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की खबर ने लोगों को एक झटका जरूर दिया था, लेकिन इससे उनकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा बल्कि फिल्म ने दो गुनी रफ्तार पकड़ ली है।

कितना किया फिल्म ने 10वें दिन कलेक्शन
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने 10.65 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन 115करोड़ रुपये तो चौथे दिन-141.5 करोड़ की कमाई की थी। पांचवें दिन-64.45 करोड़ रुपये, छठे दिन- 51.55 करोड़ रुपये, सातवें दिन- 43.35 करोड़ रुपये, आठवें दिन-37.45 करोड़ रुपये, नवें दिन-36.4 करोड़ रुपये।

वहीं दसवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 10वें दिन 62.3 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 824.5 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

फिल्म ने कई फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
बता दें कि पुष्पा 2 ने जवान, पठान, कल्कि 2898 एडी, जैसी तमाम और तगड़ी कमाई करने वाली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, फिल्म ने तो 10वें दिन की कमाई ने RRR और बाहुबली की कमाई को भी पछाड़ दिया है। बता दें कि आरआरआर ने 10 दिनों में 782.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इसका भी रिकॉर्ड क्रॉस कर गई है।

Read more about: pushpa 2 allu arjun box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X