Pushpa 2 Box Office Day 1- अल्लू अर्जुन के स्टारडम की सुनामी, सुबह 8 बजे तक 21 करोड़ की कमाई!

Pushpa 2 Box Office Day 1- पुष्पा 2 की प्रीमियर होते ही जो बवाल सोशल मीडिया पर मचा हुआ है वो हैरान करने वाला है। थिएटर्स से ट्विटर तक फैंस की सुनामी देखने को मिल रही है। लेकिन इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर एक मजेदार जानकारी सामने आई है।
फिल्म के रिलीज होते ही अगर आपसे कहा जाए कि पूरे दिन का नहीं बल्कि कुछ घंटो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है और ये काफी ज्यादा है तो आप क्या कहेंगे? इस फिल्म के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।
पता चला है कि फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन करीब 250 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है। अगर ऐसा होता है तो आरआरआर का रिकॉर्ड टूट जाएगा और फिल्म सबसे बड़ी ओपनर बन जाएगी।
8 बजे तक का कलेक्शन
शायद ही आपने कभी ऐसा सुना होगा कि पहले दिन का पहला शो खत्म होते ही किसी फिल्म का कलेक्शन आया हो। पुष्पा 2 को लेकर सैकनिल्क ने एक खबर साझा की है जो कि हैरान करने वाली है। पता चला है कि 5 दिसंबर को सुबह 8 बजे तक पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 21.04 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये काफी बड़ा नंबर है और शाम होते होते फिल्म शानदार कमाई करने वाली है।
एडवांस बुकिंग
चाहें वो ओवरसीज प्री-सेल्स हो या फिर घरेलू बिक्री, इस फिल्म ने कमाल कर दिया है। एडवांस बुकिंग को लेकर खबर आई थी कि इस फिल्म ने करीब 100 करोड़ की एडवांस बुकिंग की है। ये वो आंकड़ा जिसतक पहुंचने के लिए फिल्म कई सप्ताह कमाई करती हैं। देखने वाली बात होगी कि पुष्पा 2 कमाई के कितने रिकॉर्ड दर्ज करने में कामयाब होती है।


Click it and Unblock the Notifications