..................... Pushpa 2 Box Office Collection Day 1: allu arjun rashmika mandanna Pushpa the rule earned a lot on day 1 - Hindi Filmibeat

Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'पुष्पा 2', अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पहले दिन पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 आखिरकार रिलीज हो चुकी है। जैसे की लोगों को उम्मीद थी फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमान पकड़ ली है। फिल्म ने पहले दिन ही बंपर कलेक्शन कर यह साबित कर दिया है कि फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है।

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पुष्पा 2' 'पुष्पा' के पहले पार्ट का सीक्वल है। जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म के पहले पार्ट में तो धूम मचा दी थी। वैसी ही उम्मीद फैन्स को दूसरे पार्ट से भी है। फिल्म के पहले दिन की ओपिनिंग देख यह तो साबित हो गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने पहले दिन 175.1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, इस कलेक्शन को देख यह तो साबित हो गया है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर जाएगी।

पुष्पा ने पछाड़ा इन फिल्मों को
बता दें कि फिल्म पुष्पा 2 ने तगड़ी कमाई करने वाली फिल्म कल्कि 2898 को भी पीछे छोड़ दिया है। कल्कि 2898 ने पहले दिन सभी भाषाओं में 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं देवरा पार्ट 1 ने 82.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बात जवान की करें तो फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं एनिमल ने 63.8 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया था।

एडवांस बुकिंग ने भी तोड़े रिकॉर्ड
पुष्पा 2 की कमाई ही नहीं पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग ने भी रिकॉर्डतोड़ दिए हैं। जी हां, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 105.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जमकर प्यार मिल रहा है।

Read more about: pushpa 2 box office allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X