Pushpa 2 BOC: तेलुगू के साथ ही हिंदी में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है अल्लू अर्जुन की फिल्म, बना रिकॉर्ड

Pushpa 2 Box Office: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों के अपार प्यार के साथ, फिल्म ने कई नामी और बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म की हो रही ताबड़तोड़ कमाई यह दिखा रही है कि फिल्म जल्द ही नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार है।
फिल्म ने पहले दिन ही 72 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया, लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत थी फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही ऐतिहासिक 621 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को, हिंदी वर्जन में फिल्म ने 86 करोड़ रुपये नेट कमाई की, जो कि एक शानदार उपलब्धि है।
पुष्पा 2: द रूल की दीवानगी हर दिन नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है और यह लगातार नए बेंचमार्क स्थापित कर रही है। जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ और खचाखच भरे थिएटरों के साथ, फिल्म की ग्रोथ और सफलता का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। पहले दिन 72 करोड़ रुपये के धमाकेदार कलेक्शन के बाद दूसरे दिन 59 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 74 करोड़ रुपये की कमाई कर यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे इवेंट बन गई है।
अब रविवार को शानदार 86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है और यह साबित कर दिया है कि यह एक सिनेमा इतिहास का अभूतपूर्व उदाहरण है। पुष्पा 2: द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण मैथरी मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले हुआ है, जबकि संगीत टी-सीरीज पर उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications