..................... Pushpa 2 BOC: before release 'Pushpa 2' broke the records of Bahubali-KGF, know the pre-booking - Hindi Filmibeat

Pushpa 2 BOC: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' ने तोड़े बाहुबली - KGF के रिकॉर्ड, प्री-बुकिंग जान उड़ जाएंगे होश...

Pushpa 2

Pushpa 2 BOC: 'पुष्पा 2: द रूल' साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसे देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन अपने अनोखे और यादगार किरदार पुष्पराज के साथ वापस आ रहे हैं।

जबकी प्रशंसकों के बीच फिल्म का उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। जी हां, इसने ₹1085 करोड़ का टोटल प्री-रिलीज़ कलेक्शन अपने नाम कर लिया है।

अल्लू अर्जुन ने "पुष्पा: द राइज" के जरिए से बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतकर एक नया रिकॉर्ड सेट किया। अब, वह "पुष्पा 2: द रूल" के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार हैं और इस तरह से यह फिल्म पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। फिल्म अपने रिलीज से पहले ही 1085 करोड़ ररुपये का बड़ा कलेक्शन अपने नाम कर चुकी है।

यह शानदार उपलब्धि एक रिकॉर्ड तोड़ने वाली डील है रिपोर्ट के अनुसार, थिएट्रिकल राइट्स को ₹640 करोड़ में बेचा गया है। इसके साथ ही फिल्म ने एक बहुत बड़ी डिजिटल डील की है, जिसमें नेटफ्लिक्स ने ₹275 करोड़ में राइट्स खरीदे हैं।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल के ओवरऑल प्री-रिलीज़ बिज़नेस को देखें तो फ़िल्म ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 220 करोड़, उत्तर भारत में 200 करोड़, तमिलनाडु में 50 करोड़, कर्नाटक में 30 करोड़, केरल में 20 करोड़ और विदेशी बाज़ारों में 140 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके अलावा, म्यूज़िक राइट्स 65 करोड़ और सैटेलाइट राइट्स 85 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। फ़िल्म ने अपने नॉन-थियेट्रिकल राइट्स से 425 करोड़ रुपये कमाए हैं।

"पुष्पा 2: द रूल" 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और ये माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करने गई है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है।

अपने शानदार नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद अल्लू अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं। साल की मच अवेटेड फिल्म, #Pushpa2TheRule, ने ₹1060 करोड़ की टोटल प्री-रिलीज़ कलेक्शन कमा ली है। अल्लू अर्जुन ने तो अभी से ही जोरदार शुरूआत कर दी है, जबकि फिल्म की रिलीज में अभी डेढ़ महीना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X