Pushpa 2 Advance Sale USA: पुष्पा 2 ने तोड़े रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही USA में बिके 15 हजार टिकट

Pushpa 2 Advance Sale USA: पुष्पा फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो रहा है। फिल्म को रिलीज होने में अभी तक महीना है, लेकिन फिल्म की अभी से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
5 दिसंबर को फिल्म होगी वर्ल्डवाइड रिलीज
पुष्पा द रूल ने अपनी ऑफिशल रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतनी जल्दी टिकट बेचने वाली यह फास्टेस्ट इंडियन फिल्म बन गई है, जो यूनाइटेड स्टेट में 15000 से ज्यादा टिकट बेच चुकी है। 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का मच अवेटेड सीक्वल दुनिया भर में फैंस के बीच बहुत एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है। बता दें कि इसका प्रीमियर 4 दिसंबर 2024 को होने वाला है और वर्ल्डवाइड रिलीज इसकी 5 दिसंबर 2024 को होगी।
रिलीज से पहले फिल्म ने बेचे 15 हजार टिकट
पुष्पा 2 का हाल ही में नया पोस्टर शेयर कर यह बताया गया है कि फिल्म अमेरिका में 15 हजार टिकट सेल कर चुकी है। बता दें कि अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, और फहद फासिल स्टारर फिल्म सुकुमार ने डायरेक्ट की है। जो देश दुनिया में अभी तक तगड़ा कलेक्शन कर रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की हाइप किस लेवल की है। पुष्पा के पहले पार्ट ने धूम मचा दी थी तो वहीं फैन्स दूसरे पार्ट को देखने के लिए डबल एक्साइटेड हो रहे हैं।
इतनी ली है अल्लू अर्जुन ने फीस
पुष्पा के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद अब माना जा रहा है कि अल्लू अर्जून ने फिल्म के सीक्वल के लिए अपनी फीस बढ़ा दी थी। सोर्स की ्माने तो इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं रश्मिका मंदाना 3 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रही हैं। पुष्पा के पहले पार्ट के लिए रश्मिका ने 2 करोड़ रुपये लिए थे।


Click it and Unblock the Notifications