Pushpa 2 Advance Booking: पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल, USA में की अंधाधुंध कमाई

Pushpa 2 Advance Booking: पुष्पा 2: द रूल मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक है जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और दुनिया भर के दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही है। अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म अपने पोस्टर रिलीज के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
पटना के गांधी स्टेडियम में भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ था जिसमें 2 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था और अब फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, अपने यूएसए प्रीमियर के लिए प्री-सेल में फिल्म 1 ने मिलियन को पार कर लिया है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही प्री सेल का ये आंकड़ा बता रहा है कि फिल्म की हाइफ देश-दुनिया में है।
प्री-सेल बुकिंग की खबर इंस्टाग्राम हैंडल पर इस कैप्शन के साथ शेयर की गई, जिसमें लिखा था, 'पुष्पा राज का दबदबा बॉक्स ऑफिस को एक नए आयाम के साथ फिर से परिभाषित कर रहा है। एक और दिन, एक और रिकॉर्ड, इतिहास की किताब में दर्ज एक और उपलब्धि। #Pushpa2USA'
पुष्पा: द राइज के सीक्वल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ रही हैं। इसमें फहाद फासिल भी भंवर सिंह शेखावत की भूमिका में नज़र आएंगे, जो पुष्पा के दुश्मन हैं। सीक्वल में पुष्पा राज के जटिल रिश्तों और दमनकारी ताकतों के खिलाफ़ उनकी अथक लड़ाई को दिखाया गया है।
सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है। बता दें कि यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications