PS 2 Box Office Collection Day 2: दर्शकों पर चढ़ा ऐश्वर्या का जादू, फिल्म ने दूसरे दिन की शानदार कमाई

PS 2 Box Office Collection Day 2: इन दिनों हर किसी पर ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी फिल्म पीएस 2 का जादू देखने को मिल रहा है। इसी के चलते बॉक्स ऑफिस पर भी ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर और मणिरत्नम द्वारा निर्देशित पोन्नियिन सेल्वन अच्छी कमाई कर रही है। पोन्नियिन की बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी धूआंधार कमाई की है, जिसके चलते फिल्म 50 करोड़ की कमाई पार करने में केवल एक कदम दूर है।
खैर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ट्रैकर सचनिक के अनुसार, बहुचर्चित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 ने दूसरे दिन भी 24 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद आंकड़ा 48 करोड़ पहुंच गया है।
3200 से ज्यादा स्क्रीनों पर रिलीज हुई ऐश्वर्या राय और विक्रम की फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 40 से 45 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद दो दिन की कमाई मिलाकर 104 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।
गौरतलब है कि, साल 2022 में पोन्नियिन सेल्वन का पहला भाग रिलीज हुआ था, जिसने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फैंस को फिल्म काफी पसंद आई थी और इसकी हर किसी ने तारीफ की थी।
वहीं पीएस2 की बात करें तो चोल राजवंश की कहानी दिखाने वाले महाकाव्य नाटक में पहले भाग की तरह विक्रम, कार्थी, जयम रवि, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लिक्ष्मी, सोभिता धुलिपाला, प्रकाश राज और विक्रम प्रभु दिखाई दे रहे हैं।
जाने-माने तमिल निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम की डायरेक्टेड फिल्म में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में हैं। जहां अभिषेक ने फिल्म में ऐश्वर्या के काम की तारीफ की। वहीं एक शख्स ने उनसे कहा कि वो बेटी का ख्याल खुद रखें और पत्नी को ज्यादा फिल्में साइन करने दें। इस पर एक्टर ने रिएक्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications
