PROFIT: 200 करोड़ कल्ब में 'प्रेम रतन धन पायो'.. जानिए फिल्म का मुनाफा!
[बॉक्स ऑफिस] सूरज बड़जात्या की 'प्रेम रतन धन पायो' आखिरकार 200 करोड़ में एंट्री कर ही गई। शुरुआती 10 दिनों में 185.38 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद सलमान खान की इस फिल्म की कमाई काफी धीमी हो गई थी। दूसरे हफ्ते के शुरुआती 3 दिनों में फिल्म ने लगभग 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया और फिल्म की कुल कमाई हो गई 201.52 करोड़।
प्रेम रतन धन पायो की ओपनिंग काफी शानदार हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 40 करोड़ की कमाई कर ली थी। लिहाजा, काफी उम्मीद थी कि फिल्म झटपट 200 करोड़ तक पहुंच जाएगी, लेकिन अफसोस हर गुजरते दिन के साथ दर्शक कम होते गए।
BOX OFFICE: 'प्रेम रतन धन पायो' का धमाकेदार कलेक्शन.. TOP 10 में शामिल!
सलमान खान और सोनम कपूर की यह फिल्म अब 200 करोड़ पार कर चुकी है। और इसके साथ यह सलमान की तीसरी फिल्म है, जिसके 200 कमाया है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
वहीं, 200 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने 100 प्रतिशत प्रॉफिट भी कमा लिया। बता दें, प्रेम रतन धन पायो का कुल बजट 95-100 करोड़ के बीच था। लिहाजा, फिल्म ने अपनी लागत से दुगुनी कमाई कर ली है। सलमान खान की ही फिल्म बजरंगी भाईजान ने इस साल 256 प्रतिशत मुनाफा कमाया था।
यहां जानिए प्रेम रतन धन पायो का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications















