BOX OFFICE: एक अलग ही तरह का रिकॉर्ड बना रही है.. 'प्रेम रतन धन पायो'
[बॉक्स ऑफिस] सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' 12 नवंबर को रिलीज हो चुकी है और फिल्म सफलता के रिकॉर्ड कायम कर रही है। बता दें, फिल्म ने अपनी तीसरे दिन यानि की शनिवार को ही 100 करोड़ कल्ब में एंट्री पा ली है। लेकिन फिर भी हम यह कह सकते हैं कि फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है।
फिल्म ने गुरुवार को 7.37 करोड़ की कमाई की है। सलमान खान- सोनम कपूर स्टारर प्रेम रतन धन पायो की ओपनिंग कमाल की रही है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर तो करार दे ही दिया गया है। लेकिन हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई कम होती जा रही है।
'प्रेम रतन धन पायो' का धमाका.. 7 दिनों में 7 शानदार रिकॉर्ड
इसे भी अपने आप में एक रिकॉर्ड ही माना जा सकता है कि वीकेंड हो या कोई भी आम दिन.. प्रेम रतन धन पायो का कलेक्शन हर दिन गिरता जा रहा है। सलमान की पिछली फिल्म बजरंगी भाईजान ने हर दिन कमाई में बढ़ोतरी दिखाई थी, जबकि प्रेम रतन धन पायो इसके उलट है।
वहीं, पहले हफ्ते की शुरूआत से ही फिल्म की कमाई और नीचे गिर गई। माना जा रहा है इस हफ्ते फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिलहाल, फिल्म 172.82 करोड़ का आंकड़ा छू गई है।
यहां जानें प्रेम रतन धन पायो की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications















