BOX OFFICE: सिर्फ 3 दिन.. और 100 करोड़ कल्ब में शामिल 'प्रेम रतन धन पायो'
[बॉक्स ऑफिस] सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' गुरूवार को रिलीज हो चुकी है और फिल्म हर बढ़ते दिन के साथ सफलता के रिकॉर्ड तोड़ रही है। बता दें, फिल्म ने अपनी तीसरे दिन यानि की शनिवार को ही 100 करोड़ कल्ब में एंट्री पा ली है।
सलमान खान- सोनम कपूर स्टारर प्रेम रतन धन पायो की ओपनिंग कमाल की रही है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर तो करार दे ही दिया गया है। लेकिन ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। बता दें, प्रेम रतन धन पायो हैप्पी न्यू ईयर के बाद ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।
कहानी की Band: न सलमान होते.. न होती 'प्रेम रतन धन पायो'!
पिछले साल दिवाली पर रिलीज हैप्पी न्यू ईयर ने ओपनिंग डे पर 44.97 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी। दूसरी फिल्में उसके आस पास भी नहीं थी। इस साल रिलीज बजरंगी भाईजान ने भी पहले दिन 27 करोड़ का बिजनेस किया था।
लिहाजा, ठीक एक साल के बाद सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो ने भी वही कमाल दिखाया है और 40 करोड़ की ओपनिंग पाई।
यहां जानें प्रेम रतन धन पायो की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications















