BOX OFFICE: 'प्रेम रतन धन पायो'.. इस हफ्ते होगी 200 करोड़ कल्ब में एंट्री!
[बॉक्स ऑफिस] सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' गुरूवार को रिलीज हो चुकी है और फिल्म सफलता के रिकॉर्ड कायम कर रही है। बता दें, फिल्म ने अपनी तीसरे दिन यानि की शनिवार को ही 100 करोड़ कल्ब में एंट्री पा ली है। लेकिन फिर भी फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है।
सलमान खान- सोनम कपूर स्टारर प्रेम रतन धन पायो की ओपनिंग कमाल की रही है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर तो करार दे ही दिया गया है। लेकिन हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई कम होती जा रही है।
ALERT: 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ सलमान ने तोड़ा एक 'पर्सनल' RECORD
उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म वीकेंड तक 150 करोड़ का बिजनेस कर ले जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ.. पहले वीकेंड तक फिल्म ने 129.77 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। वहीं, सोमवार को फिल्म की कमाई और नीचे गिर गई। माना जा रहा है इस हफ्ते फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
यहां जानें प्रेम रतन धन पायो की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications















