BOX OFFICE: 'प्रेम रतन धन पायो' का दूसरा हफ्ता.. शाहरूख को किया पीछे!
[बॉक्स ऑफिस] आखिरकार सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। जी हां, फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम कर रही है। बता दें, फिल्म ने अपनी तीसरे दिन यानि की शनिवार को ही 100 करोड़ कल्ब में एंट्री पा लिया था। लेकिन पहले हफ्ते साथ ही फिल्म की कमाई गिरती चली गई।
उम्मीद की जा रही थी कि प्रेम रतन धन पायो अपने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। लेकिन अफसोस ऐसा हो न पाया। रविवार तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाए तो फिल्म ने 193.22 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, दूसरे हफ्ते की शुरूआत भी फीकी रही है। दो दिनों में फिल्म ने 5.5 करोड़ कमाया है।
बहरहाल, सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर प्रेम रतन धन पायो बॉलीवुड फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शुमार तो हो ही चुकी है। बता दें, फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन में भी शाहरूख खान की डॉन 2 को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में एंट्री पा ली है।
बहरहाल, यहां जानें प्रेम रतन धन पायो की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications















