BOX OFFICE: टॉप 10 फिल्मों में आई 'प्रेम रतन धन पायो'.. ऋतिक को किया पीछे!
[बॉक्स ऑफिस] दूसरा वीकेंड खत्म होते होते 'प्रेम रतन धन पायो' ने 193.22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म 200 करोड़ कल्ब में जल्द ही शामिल हो जाएगी। बहरहाल, दूसरे वीकेंड के साथ ही फिल्म ने एक इतिहास रच दिया है।
जी हां, सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'प्रेम रतन धन पायो' बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गई है। इतना ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन की टॉप 10 की लिस्ट में भी फिल्म ने जगह बना लिया है।
खास बात यह है कि इस लिस्ट में शामिल होने के लिए प्रेम रतन धन पायो ने सलमान खान की ही फिल्म 'एक था टाईगर' और ऋतिक रोशन की 'बैंग बैंग' को पीछे कर दिया है। अब तक प्रेम रतन धन पायो ने वर्ल्डवाइड 367 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि एक था टाईगर ने 320 करोड़ और बैंग बैंग ने 340 करोड़ की कमाई की थी।
प्रेम रतन धन पायो फिलहाल इस लिस्ट में अभी नौवें नंबर पर है। लेकिन कलेक्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही यह ऋतिक रोशन की कृष 3 (374 करोड़) को भी पीछे छोड़ देगी।
यहां देखें बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications















