BOX OFFICE: 'प्रेम रतन धन पायो'.. आमिर को किया पीछे, अब शाहरूख की बारी!
[बॉक्स ऑफिस] जी हां, 'प्रेम रतन धन पायो' ने दूसरे हफ्ते में आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स (202 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 204 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। लिहाजा, जल्द ही फिल्म शाहरूख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' (205 करोड़) को भी पीछे छोड़ देगी।
बहरहाल, 27 नवंबर को इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' भी रिलीज हो चुकी है और फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉस भी मिल रहा है। लिहाजा, इसका असर प्रेम रतन धन पायो पर तो जरूर देखने को मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 210 करोड़ के अासपास रह सकता है।
सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर प्रेम रतन धन पायो बॉलीवुड फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शुमार तो हो ही चुकी है। बता दें, फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन में भी शाहरूख खान की डॉन 2 को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में एंट्री पा ली है।
यहां जानें प्रेम रतन धन पायो की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications















