BOX OFFICE: 'प्रेम रतन धन पायो' का धमाका.. 7 दिनों में 7 शानदार रिकॉर्ड
[बॉक्स ऑफिस] 'प्रेम रतन धन पायो' को रिलीज हुए एक हफ्ता बीच चुका। सूरज बड़जात्या की यह फिल्म गुरूवार को रिलीज हुई थी और सलमान खान की हर फिल्म की तरह यह फिल्म हर बढ़ते दिन के साथ सफलता के रिकॉर्ड तोड़ रही है। बता दें, फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 165.45 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है।
सलमान खान- सोनम कपूर स्टारर प्रेम रतन धन पायो की ओपनिंग कमाल की रही है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर तो करार दे ही दिया गया है। लेकिन हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई कम होती जा रही है।
BOX OFFICE: बजरंगी भाईजान vs प्रेम रतन धन पायो..
उम्मीद की जा रही है कि फर्स्ट वीक में फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। बता दें, फिल्म 80 करोड़ के लागत पर बनी है, लिहाजा, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड से ही मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है।
फिल्म ने पहले वीकेंड पर 129 .77 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि सोमवार से ही फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 10.2 करोड़ का कलेक्शन किया है। बहरहाल, फिल्म की ओपनिंग के हिसाब से तो यह काफी कम है, लेकिन फिर भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाने में सफलता पाई है।
यहां जानें 7 दिनों में प्रेम रतन धन पायो के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड-


Click it and Unblock the Notifications















