BOX OFFICE: पहले वीकेंड ही गिर गई 'प्रेम रतन धन पायो' की कमाई.. झटका!
[बॉक्स ऑफिस] सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' गुरूवार को रिलीज हो चुकी है और फिल्म सफलता के रिकॉर्ड कायम कर रही है। बता दें, फिल्म ने अपनी तीसरे दिन यानि की शनिवार को ही 100 करोड़ कल्ब में एंट्री पा ली है। लेकिन फिर भी फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है।
सलमान खान- सोनम कपूर स्टारर प्रेम रतन धन पायो की ओपनिंग कमाल की रही है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर तो करार दे ही दिया गया है। लेकिन हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई कम होती जा रही है।
MUST READ- 'प्रेम रतन धन पायो' ने बनाया.. 3 दिनों में 5 धमाकेदार रिकॉर्ड!
उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म वीकेंड तक 150 करोड़ का बिजनेस कर ले जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ.. पहले वीकेंड तक फिल्म ने 129.77 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।
इस साल रिलीज सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने भले ही ओपनिंग डे पर 27 करोड़ का ही बिजनेस किया था। लेकिन फिल्म ने वीकेंड पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की कलेक्शन में गजब का इजाफा देखा गया था। जबकि प्रेम रतन धन पायो के मामले में यह उलट जा रहा है।
यहां जानें प्रेम रतन धन पायो की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications



