Salaar Box Office Day 4- क्रिसमस पर सलार ने कर डाली इतनी कमाई, सेंटा बनकर फैंस दे गए तोहफा!

Salaar Box Office Collection Day 4- प्रभास की फिल्म सलार ने ताबड़तोड़ कमाई करते हिए लोगों को चौंका डाला है। अब तक सिर्फ इंडिया में इस फिल्म ने रिलीज होकर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
अब सलार के क्रिसमस पर कमाई के शुरु आंकड़े सामने आए हैं और ये काफी हैरान करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि क्रिसमस की छुट्टी के मौके पर इस फिल्म ने करीब 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क के अनुसार, सलार ने सभी भाषाओं से 42.50 करोड़ रुपये कमाई, जिससे 4 दिनों में कुल 251.60 करोड़ रुपये हो गए। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सिर्फ रविवार तक ही इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
सोमवार की कमाई के साथ फिल्म ने 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में है 500 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जाएगी। सलार के क्लैश को लेकर जब खबरें आईँ थीं कि वो डंकी से टकराने वाली है, तब लोग थोड़ा डरे थे।
हालांकि सलार ने कमाई के मामले में डंकी को काफी पीछे छोड़ दिया है। प्रभाल की सलार, शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी के एक दिन बाद 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
जहां तक तुलना की बात है तो सलार ने क्रिसमस पर डंकी से दोगुनी कमाई की है। क्रिसमस के मौके पर पांचवें दिन डंकी ने 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तक भारत में 128 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
लेकिन इतना तो तय है कि अपने अपने बजट के मुताबिक दोनों फिल्में काफी अच्छी कमाई कर रही है और ब्लॉकबस्टर होने वाली हैं। डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू तो वहीं प्रभास के साथ श्रुति हासन नजर आईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications