राजा साब ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, 2 करोड़ कमाने भी हुए मुश्किल, जाने अब तक का हाल
The Raja Saab Box Office Collection: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल अच्छा नहीं रहा। बड़े बजट में बनी ये फिल्म शुरुआती दिन ठीक चली, मगर दूसरे ही दिन से इसकी कमाई लगातार गिरने लगी।

11वें दिन कितनी कमाई हुई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 140.50 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, इतने बड़े बजट के हिसाब से ये कमाई काफी कम मानी जा रही है।
अब तक का कलेक्शन
फिल्म ने पहले हफ्ते में लगभग 130 करोड़ रुपये कमाए थे।
9वें दिन इसकी कमाई 3 करोड़ रुपये रही।
10वें दिन यानी दूसरे रविवार को कलेक्शन घटकर 2.6 करोड़ रुपये रह गया।
11वें दिन इसमें और गिरावट आ गई।
अब गिनती के दिन बाकी
फिल्म की रफ्तार अब इतनी धीमी हो गई है कि रोज 2 करोड़ रुपये कमाना भी मुश्किल हो रहा है। ऊपर से 23 जनवरी को सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से काफी उत्साह है। ऐसे में माना जा रहा है कि 'द राजा साब' के दिन अब गिने-चुने ही बचे हैं।
क्यों नहीं चली फिल्म?
दर्शकों और क्रिटिक्स को फिल्म ज्यादा पसंद नहीं आई। लोगों का कहना है कि इसकी कहानी कमजोर है और हॉरर व कॉमेडी का मेल भी सही नहीं बैठ पाया। दर्शकों की कम दिलचस्पी का असर सीधा कमाई पर पड़ा। करीब 400 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी ये फिल्म मेकर्स के लिए बड़ा नुकसान साबित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











