प्रभास ने हटवाए शाहरुख खान के सारे शोज! मराठा मंदिर में तीनो शोज सालार के नाम, डंकी की हुई छुट्टी

Salaar Vs Dunki: इस साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला 21-22 दिसंबर को हुआ जब सिनेमाघरों में शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार रिलीज हुई । दोनों ही बड़ी फिल्मों है ऐसे में इन फिल्मों के बीच क्लैश के काफी समय से चर्चे थे। लेकिन अब एक ऐसे खबर सामने आई है जिससे शाहरुख खान के फैंस को मिर्ची लग सकती है।
दरअसल, मुंबई के मराठा मंदिर में शाहरुख खान की डंकी के शोज को प्रभास की सालार से रीप्लेस कर दिया गया है। ये खबर किंग खान के फैंस को काफी आग बबूला कर रही है। इसके साथ ही प्रभास के फैंस का सीना चौड़ा हुआ जा रहा है और उनका कहना है कि अब शाहरुक खान के जमाने गए।
दरअसल, मराठा मंदिर में शाहरुख खान की सभी फिल्में रिलीज की जाती रही और उनरे पूरे पूरे शोज भी शाहरुख खान के नाम रहे हैं। ऐसे में ये पहली बार है जब शाहरुख खान के शोज की छुट्टी कर किसी दूसरे स्टार को जगह मिली है। जब दो बड़ी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज होती हैं शो-शेयरिंग की समस्या आम बात आती है । हालांकि किंग खान से कभी किसी का मुकाबला ही नहीं रहा है।
नॉर्थ इंडिया में स्क्रीन न मिलने के चलते सालार के मेकर्स ने साउथ में पीवीआर आइनॉक्स, सिनेपोलिस और मिराज का बायकॉट कर दिया था। वहीं अब उनके हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक मल्टीप्लेक्स चेन ने उनकी मांग मान ली है। सालार को प्रोड्यूस कर रही कंपनी के अधिकारियों ने दावा किया कि तीनों नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन ने उनकी मांग मान ली है।
उन अधिकारियों ने कहा- साउथ के तीनों मल्टीप्लेक्स चेन सालार को 70 फीसदी स्क्रीन देंगे, जबकि नॉर्थ में हमें और डंकी के बीच बराबर का बंटवारा होगा। यानी नॉर्थ इंडिया के मल्टीप्लेक्स चेन में हमें 50 फीसदी स्क्रीन मिलेंगे। इधर पीवीआर आयनॉक्स ने भी स्टेटमेंट जारी कर दिया। उनके मुताबिक- ट्रेड सर्कल में जो पिछले कुछ दिनों से कॉन्फिलक्ट की खबरें चल रही थीं, वह हकीकत नहीं है। सालार एक अहम फिल्म है। 22 दिसंबर को हमारे यहां वह रिलीज हो रही है।
डंकी और सालार में स्क्रीन बंटवारे की जंग अब भी जारी है। इसके चलते सिंगल स्क्रीन वालों को काफी नुकसान हुआ है। दोनों फिल्मों के डिस्ट्रीब्युटर्स तय नहीं कर पाए हैं कि नॉर्थ और साउथ में स्क्रीन को किस तरह शेयर करें। उनके इस वॉर से सिंगल स्क्रीन वालों का भारी नुकसान हुआ है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में ऑपरेटर डंकी और सालार की टिकट बुक नहीं कर सकते हैं। क्योंकि उन्हें गुरूवार की शाम तक फिल्मों के डिस्ट्रीब्युटर्स की तरफ से कोई परमिशन नहीं मिली थी। इसकी पुष्टि सिंगल स्क्रीन के एग्जीबिटर्स ने की है। फिलहाल नॉर्थ और साउथ इंडिया में केवल मल्टीप्लेक्सेज में डंकी और सालार रिलीज होगी। साउथ में सालार के मेकर्स ने जरूर दो अहम नेशनल चेन पीवीआर-आइनॉक्स और सिनेपाेलिस में अपनी फिल्म रिलीज नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications