..................... Prabhas Starrer Salaar Box Office Collection Day 2 sets record becomes highest grosser crosses 200 crore on second day - Hindi Filmibeat

Salaar Box Office Collection Day 2: प्रभास के तूफान से दहला बॉक्स ऑफिस, दूसरे दिन ही तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

Salaar Box Office

Prabhas Starrer Salaar Box Office Collection Day 2: मेगास्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही बवाल खड़ा कर दिया है। पहले दिन जहां फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 175 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की थी तो वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ही धुआं कर दिए हैं। ओपनिंग डे की तरह दूसरे दिन भी फिल्म ने कमाई का सिलसिला जारी रखा है।

रिलीज होते ही फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में लोग अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। रिलीज के पहले दिन देश के कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल रहा। एडवांस बुकिंग देखने के बाद ही साफ था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हैरान करने वाले आंकड़े पेश करने के लिए उतर रही है। दूसरे दिन के कमाई की बात करें तो सालार ने दुनियाभर में लगभग 180-200 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है।

इसके साथ ही बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद सालार भी प्रभास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है। प्रशांत नील के निर्देशित में बनाई गई इस फिल्म ने प्रभास की शान को मजबूती से पेश किया, और अब सुपरस्टार अपनी स्क्रीन उपस्थिति के साथ स्क्रीन पर पूरे शो का नेतृत्व कर रहे हैं जिसका कोई मुकाबला नहीं है।

खानसार की आकर्षक दुनिया, स्मार्ट लेखन, शानदार निर्देशन, थ्रिलिंग मोमेंट्स और हाई-वोल्टेज क्लाइमेक्स सीक्वेंस में दूसरे पार्ट के लिए अच्छा माहोल तैयार किया है, ये फिल्म की सबसे बड़ी संपत्ति है जिसने दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में खींच लिया है।

होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, फिल्म विजय किरागांदुर द्वारा निर्मीत हैं। यह फिल्म अब सिनेमाघरों आ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X