Kalki 2898 Advance Booking: 48 घंटों में बिके साढ़े 5 लाख टिकट, 200 करोड़ की ओपनिंग से थर्रा उठेगा BO!

kalki 2898 AD amitabh Bachchan

Kalki 2898 Advance Booking: सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की मच अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर दर्शकों के बीच में काफी क्रेज बना हुआ है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी रिलीज में सिर्फ दो दिन बचे हैं और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

'कल्कि 2898 एडी' कि जिस तरह से एडवांस बुकिंग में टिकट की बिक्री हो रही है उस हिसाब से तो ऐसा लगता है कि पहले दिन ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली है। अभी तक 5.50 लाख से भी ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो एडवांस बुकिंग में ही इस फिल्म ने 17.43 करोड़ की कमाई कर ली है।

'कल्कि 2898 एडी' की सबसे ज्यादा 2.79 लाख टिकट तेलुगू वर्जन के लिए बिकी हैं। जिससे कि तक़रीबन 8 करोड़ की कमाई हुई। इस फिल्म को हिंदी वर्जन के लिए भी काफी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। 2डी, 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट में इस फिल्म की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हो रही है। हालांकि यह तो उसी दिन पता चलेगा कि ये फ़िल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी।

प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' की बात करें तो यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है और इसमें भविष्य की दुनिया को दर्शाया गया है। इस फिल्म को मेथेलॉजिकल एंगल भी देने की कोशिश की गई है और इसे 27 जून 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी, कमल हासन और प्रभास जैसे सितारे नजर आएंगे।

Read more about: kalki 2898 ad amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X