'साहो' बॉक्स ऑफिस ओपनिंग कलेक्शन- ऐवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़कर बनेगी नंबर वन?
सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक ओर यह भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है, वहीं 350 करोड़ के बजट पर बनी यह सबसे मंहगी फिल्म भी है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी ऑक्यूपेंसी दिखाई है। कुल मिलाकर उम्मीद की जा रही है कि सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म 100 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग देगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या साहो ऐवेंजर्स एंडगेम का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

सुजीत के निर्देशन में बनी यह एक बहुभाषी फिल्म है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया गया है।जाहिर है दक्षिण में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाली है। खासकर इसीलिए भी क्योंकि फिल्म को लगभग 8500 स्क्रीन दिये गये हैं। बाकी फिल्मों की तुलना में यह काफी ज्यादा है। हालांकि उत्तर भारत में फिल्म का हाल पहले दिन की ओपनिंग कलेक्शन के साथ ही पता चलेगा।
यह जानें हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications