BOX OFFICE पर हिट हो चुकी है साहो (हिंदी) - कमाया 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो भले ही कंटेंट के मामले में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। लेकिन बता दें, हिंदी में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। 141 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा लिया है। हिंदी में फिल्म का बजट 70 करोड़ तक माना जा रहा है। यह 2019 की प्रॉफिटेबल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। फिल्म को प्रभास की स्टारडम का फायदा मिला है। सभी भाषाओं को मिलाकर वर्ल्डवाइड फिल्म ने 400 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया है।

फिल्म की कमाई पर निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी प्रभाव पड़ा है। बहरहाल, साहो ने ओपनिंग में कई रिकॉर्ड भी कायम किये हैं। प्रभास भारत के एकमात्र कलाकार हैं, जिनकी बैक टू बैक दो फिल्मों ने 100 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग दी है। साहो से पहले बाहुबली 2 ने 104 करोड़ की ओपनिंग दी थी। बॉक्स ऑफिस पर यह एवरेज रही है। लेकिन कहानी के मामले में फिल्म बेहद कमज़ोर है।
बहरहाल, यहां जानें 2019 की मुनाफेदार फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











