BOX OFFICE: 'साहो' ने पूरा किया एक हफ्ता- जानें फिल्म की पूरी कमाई, हिट या फ्लॉप!

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत दिखाया, लेकिन अब गति धीमी पड़ चुकी है। हिंदी में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 350 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को प्रभास की स्टारडम का फायदा मिला है।

गुरुवार की कमाई के साथ साहो ने हिंदी में 120 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, सभी भाषाओं को मिलाकर वर्ल्डवाइड फिल्म ने 350 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया है। सुजीत के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले वीकेंड के बाद ही धीमी पड़ चुकी है।

Saaho

साहो हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में बनी है। दक्षिण भारत में फिल्म की कमाई काफी तगड़ी है। हैदराबाद में फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। जिस वजह से फिल्म पूरी तरह फ्लॉप होने से बच चुकी है। साहो 350 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। फिल्म को हिट की श्रेणी में आने के लिए कम से कम 700 करोड़ का बिजनेस करना होगा। जो कि अब काफी मुश्किल है। या कह लें नामुमकिन है। लिहाजा, बॉक्स ऑफिस पर यह एवरेज रही है। कहानी के मामले में फिल्म बेहद कमज़ोर है।

फिल्म की कमाई पर निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी प्रभाव पड़ा है। बहरहाल, साहो ने ओपनिंग में कई रिकॉर्ड भी कायम किये हैं। प्रभास भारत के एकमात्र कलाकार हैं, जिनकी बैक टू बैक दो फिल्मों ने 100 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग दी है। साहो से पहले बाहुबली 2 ने 104 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X