..................... साहो हिंदी दूसरा वीकेंड बॉक्स ऑफिस | Prabhas's Saaho 2nd weekend box office collection - Hindi Filmibeat

प्रभास की 'साहो' दूसरे वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर रही दमदार- जानें कुल कलेक्शन

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म "साहो" का दूसरे वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। पहले सप्ताहांत में दमदार कमाई करने के बाद, फ़िल्म अपने दूसरे सप्ताहांत में 14.95 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। बहुभाषी फिल्म के हिंदी वर्जन ने कुल 130.98 करोड़ की कमाई की है, जबकि यह फिल्म अभी भी दक्षिण भारत और दुनिया भर में अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है।

फ़िल्म रिलीज के दूसरे शुक्रवार 3.75 करोड़, शनिवार 4.6 करोड़ और रविवार के दिन 6.6 करोड़ के साथ दूसरे सप्ताहांत में कुल 14.95 करोड़ की कमाई करने में सफ़ल रही है। साहो ने कुछ ही दिनों में कई हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है।

Saaho

साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा नजर आए। यह एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X