प्रभास की फिल्म राधे श्याम को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर का नुकसान, सुपरफ्लॉप!
प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'राधे श्याम' बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। लेकिन फिल्म का बजट इतना ज्यादा है कि यह भयंकर नुकसान में रही है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले हफ्ते में 191.14 करोड़ की कमाई की थी। जबकि उसके बाद की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 211.92 करोड़ तक पहुंचा है।
राधे श्याम का बजट 350 करोड़ का है। लिहाजा, हिट होने के लिए फिल्म की थियेट्रिकल कमाई कम से कम 500 करोड़ तक होनी चाहिए थी। हालांकि फिल्म की नॉन थियेट्रिकल कमाई भी 200 करोड़ तक की रही है। यानि की फिल्म के म्यूजिक, डिजिटल राइट्स सब 200 करोड़ में बेटे गए हैं।

प्रभास की ये फिल्म हिंदी में फिल्म मुश्किल से 20 करोड़ के लगभग तक पहुंची है। 'द कश्मीर फाइल्स' की अपार सफलता को देखते हुए पहले तीन दिनों के बाद ही उत्तर भारत में 'राधे श्याम' के शोज काफी कम कर दिये गए थे। फिल्म के कंटेंट को दर्शकों ने साफ तौर पर नकार दिया था।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर राधे श्याम ने एक हफ्ते में 191.14 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
पहले दिन - 72.41 करोड़
दूसरे दिन - 39.65 करोड़
तीसरे दिन - 38.29 करोड़
चौथे दिन - 14.83 करोड़
पांचवे दिन - 10.58 करोड़
छठे दिन - 9.06 करोड़
सातवें दिन - 6.32 करोड़
आठवें दिन- 6.70 करोड़
नौवां दिन- 6.93 करोड़
दसवां दिन- 7.15 करोड़

निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ
हिंदी बेल्ट में राधे श्याम को काफी ठंडा रिस्पॉस मिला है। यहां निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव साफ देखा जा सकता है। यहां फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 20-21 तक जा सकता है।

400 करोड़ की कमाई
थियेट्रिकल और नॉन थियेट्रिकल आंकड़ों को देखा जाए तो फिल्म ने 400 करोड़ तक की कमाई है। फिल्म ने अपने डिजिटल, सैटेलाइन और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ में बेचे हैं।

सबसे बड़ी फ्लॉप
राधे श्याम भारत की पहली ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर का नुकसान देखा है। लिहाजा, जहां प्रभास के पास भारत की सबसे बड़ी फिल्म (बाहुबली 2) अपने नाम करने का रिकॉर्ड है, वहीं अब भारत की सबसे बड़ी फ्लॉप भी उनके नाम पर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











