भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप, हुआ 225 करोड़ का घाटा, अंडरग्राउंड हुए डायरेक्टर; पानी की तरह बहे 550 करोड़

Adipurush prabhas

भारतीय सिनेमा में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कई बार छोटे बजट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा जाती है तो अच्छे खासे बजट में बनी हुई फिल्में फ्लॉप साबित होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं आदिपुरुष की।

इस फिल्म को 550 और 600 करोड रुपए के अनुमानित बजट पर बनाया गया। लेकिन यह फिल्म बुरी तरीके से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। आदिपुरुष कि भारत में 288 करोड़ की कमाई हुई। दूसरे देशों में इसकी 35 से 38 करोड़ की कमाई हुई। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 325 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया और यह है अपने बजट को भी निकाल नहीं पाई।

कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो आदिपुरुष के फिल्ममेकर्स को 225 करोड़ का घाटा हुआ। इसी के अलावा आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग पर भी जमकर विवाद हुआ था और किरदारों को भी काफी ट्रोल किया गया था। इस फिल्म को महाकाव्य रामायण पर आधारित बनाया गया था। इसके बावजूद भी लोगों ने इसकी काफी आलोचना की और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इस पर आरोप लगाए गए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसी आलोचना के चलते निर्देशक ओम रावत और अन्य फिल्म रिलीज होते ही कई हफ्तों तक कहीं पर भी नजर नहीं आए थे। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान को लीड किरदार में देखा गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रभास राम ने भगवान राम का, कृति सेनन ने माता सीता और सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया था।

More from Filmibeat

Read more about: adipurush prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X