Adipurush: प्रभास स्टारर मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' का लाइफटाइम कलेक्शन जानें यहां, हुआ इतने करोड़ का नुकसान!

Adipurush Lifetime Box Office Collection: प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह स्टारर आदिपुरुष लंबे समय तक चर्चा में बनी रही। कभी अच्छे कारणों से, तो कभी निगेटिव प्रतिक्रियाओं की वजह से। फिल्म के रिलीज होते ही इसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। पहले वीकेंड तक फिल्म ने अच्छी कमाई की, लेकिन उसके बाद धाराशयी हो गई।
16 जून को रिलीज हुई, ओम राउत निर्देशित ये मेगा बजट फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज और आस पास कोई कंपिटिशन ना होने के बावजूद दर्शकों ने फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया। वहीं, अब फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन सामने आ चुका है।
भारत और वर्ल्डवाइड फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन
बता दें, आदिपुरुष ने भारत में 305 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 353 करोड़ का कलेक्शन किया है। फ्लॉप होकर भी, यह प्रभास की अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हुई है। ओपनिंग डे पर 84 करोड़ तक के बंपर कलेक्शन के बावजूद अपने सफर को लंबा नहीं खींच पाई। भारत में फिल्म ने पहले हफ्ते 266.20 करोड़, दूसरे हफ्ते 33.50 करोड़, तीसरे हफ्ते 4.80 करोड़ और चौथे हफ्ते 0.50 करोड़ का कलेक्शन किया।
80 करोड़ से ऊपर का नुकसान
बता दें, आदिपुरुष को थियेट्रिकल, म्यूजिक, डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स से कुल 365 करोड़ के लगभग की कमाई हुई थी। लॉस यानि की नुकसान की बात करें तो फिल्म को कुल घाटा 80 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ। बता दें, सितारों की फीस हटा दें, तो आदिपुरुष का बजट 350 करोड़ तक का बताया जा रहा है।
रामायण पर आधारित इस फिल्म को, अपनी रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर अत्यधिक निगेटिविटी का सामना करना पड़ा था। भारी विवादों के बीच, भले ही निर्माताओं ने फिल्म के संवाद भी बदल दिए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की वापसी नहीं हो पाई।


Click it and Unblock the Notifications











