..................... Ponniyin Selvan 2 Worldwide Box Office: 4 दिन और ऐश्वर्या राय की फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में ले ली एंट्री | Ponniyin Selvan 2 crosses 200 crore at the Box Office, Mani Ratnam’s Magnum Opus worldwide collection - Hindi Filmibeat

Ponniyin Selvan 2 Worldwide Box Office: 4 दिन और ऐश्वर्या राय की फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में ले ली एंट्री

ponniyin-selvan-2-crosses-200-crore-at-the-box-office-mani-ratnam-s-magnum-opus-worldwide-collection

Ponniyin Selvan 2 Worldwide Box Office: निर्देशक मणिरत्नम की हालिया रिलीज हुई फिल्म पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने केवल चार दिनों में दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कोई शक नहीं कि इस रफ्तार से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ

बता दें पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 ने दुनियाभर में 500 करोड़ तक की कमाई की थी। वहीं, पार्ट 2 भी उसी दिशा में आगे दौड़ रही है। पीएस 2 में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, त्रिशा और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जिसका नतीजा है कि फिल्म वीकेंड के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाकर रखी है।

भारत में कमाई

चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो, पोन्नियिन सेलवन 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 23.10 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ, फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। चार दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 105.40 करोड़ नेट (सभी भाषाओं को मिलाकर) हो गया है। महामारी के बाद, इतनी तेजी से 100 करोड़ का आंकड़ा हासिल करना वास्तव में सराहनीय है। बता दें, फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ हुई है।

फिल्म की हो रही है तारीफ

फिल्म में खासकर चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में आदित्य करिकालन और नंदिनी के रूप में दोनों सितारों ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। वहीं, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा और अन्य सितारे भी अपनी भूमिकाओं में दमदार दिखे हैं। एआर रहमान का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर कई दृश्यों में रोंगटे खड़े कर देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X