..................... Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 8 Collection: ओवरसीज में 100 करोड़ पार पहुंची, तमिल वर्जन ने भी बनाया रिकॉर्ड | Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 8 Collection: Crosses 100 crore in Overseas, Tamil Version enters 100 Crore club too - Hindi Filmibeat

Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 8 Collection: ओवरसीज में 100 करोड़ पार पहुंची, तमिल वर्जन ने भी बनाया रिकॉर्ड

ponniyin-selvan-2-box-office-day-8-collection-crosses-100-crore-in-overseas-and-in-tamil-version

Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 8 Collection: निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 ने सिनेमाघरों में 8 दिन पूरे कर लिए हैं और इस दौरान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। खास बात है कि फिल्म ने अब ओवरसीज में भी सेंचुरी पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड 250 करोड़ पार पहुंच चुकी है।

भारत में फिल्म की कमाई

ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, त्रिशा, शोभिता धूलिपाला आदि अभिनीत इस फिल्म ने 8 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 136 करोड़ की कमाई की है। इसमें से करीब 102 करोड़ अकेले तमिल वर्जन से आए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन कहां तक पहुंचता है, ये शनिवार और रविवार की कमाई से ही पता चलेगा। फिलहाल, नार्थ इंडिया में फिल्म को हालिया रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' से कड़ी टक्कर मिलेगी।

ओवरसीज में 100 करोड़ पार पहुंची फिल्म

ओवरसीज मार्केट में पोन्नियिन सेलवन 2 ने अब तक 116 करोड़ की शानदार कमाई की है और आराम से 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म यूएसए, यूके, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी देशों में अच्छी कमाई कर रही है। लिहाजा, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों के बाद फिल्म की 276.48 करोड़ की कमाई हुई है। कोई शक नहीं कि अगले कुछ दिनों में यह 300 करोड़ की कमाई हो जाएगी।

पहले पार्ट ने किया था 500 करोड़ का कलेक्शन

बता दें पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 ने दुनियाभर में 500 करोड़ तक की कमाई की थी। वहीं, पार्ट 2 भी उसी दिशा में आगे दौड़ रही है। लेकिन वहां तक पहुंचना मुश्किल दिखता है। फिल्म में खासकर चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में आदित्य करिकालन और नंदिनी के रूप में दोनों सितारों ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। वहीं, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा और अन्य सितारे भी अपनी भूमिकाओं में दमदार दिखे हैं। एआर रहमान का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर कई दृश्यों में रोंगटे खड़े कर देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X