Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 1 Collection: ऐश्वर्या राय की फिल्म ने ली शानदार शुरुआत, पहले ही दिन तहलका

ponniyin-selvan-2-box-office-day-1-collection-mani-ratnam-s-film-has-taken-a-solid-start

Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 1 Collection: निर्देशक मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत ली है। पीएस 2 में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, त्रिशा और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। उम्मीदों के बीच रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। नतीजतन, एडवांस बुकिंग 10 करोड़ से नीचे रहने के बावजूद, फिल्म ने एक मजबूत शुरुआत की है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, पोन्नियिन सेलवन 2 ने शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 33-35 करोड़ का कलेक्शन किया है। मुख्य तौर पर कमाई फिल्म के तमिल वर्जन से हुई है।

बता दें, पोन्नियिन सेलवन 1 ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का बिजनेस किया था। लिहाजा, फिल्म के सेकेंड पार्ट से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ हुई है।

खास बात है कि शाहरुख खान की पठान के बाद, ऐश्वर्या राय स्टारर पोन्नियिन सेलवन 2 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हो चुकी है। इसने सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म में खासकर चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में आदित्य करिकालन और नंदिनी के रूप में दोनों सितारों ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। वहीं, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा और अन्य सितारे भी अपनी भूमिकाओं में दमदार दिखे हैं। एआर रहमान का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर कई दृश्यों में रोंगटे खड़े कर देता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X