ऋतिक की 'विक्रम वेधा' को झटका ? Ponniyin selvan 1 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बंपर ओपनिंग!
एक्शन थ्रिलर विक्रम वेधा और पोन्नियिन सेलवन का पहला भाग इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। इस साल की सबसे बड़ी टक्कर इन फिल्मों को माना जा रहा है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान हैं और बॉक्स पर दोहरे अंकों की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट अनुसार तमिल और तेलुगु-डब संस्करण में करोड़ों की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है । शुक्रवार से पहले, यह राशि 10-करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग कमाई 70 लाख के करीब पहुंची है ।

यह भी एडवांस बुकिंग पर करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।ज्ञात हो कि तमिल उद्योग की लंबे समय से प्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म पोन्नियिन सेलवन के भाग एक 30 सितंबर को रिलीज होगी। यह 5 भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। हिंदी मार्केट में इसका मुकाबला ऋतिक-सैफ की विक्रम वेधा से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 500 करोड़ के बड़े बजट पर बनी है। दूसरी तरफ, विक्रम वेधा को 170 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया है।

पोन्नियिन सेलवन और विक्रम वेधा स्क्रीन
विक्रम वेधा भारत में लगभग 4100+ स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा, जो कि ऋतिक रोशन के करियर की ऐसी फिल्म है जो 4000 स्क्रीन को पार करने वाली सबसे बड़ी रिलीज़ होगी। और पोन्नियिन सेलवन के घरेलू बाजार में लगभग 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने की उम्मीद है।

विक्रम वेधा और पोन्नियिन सेलवन ओपनिंग कमाई
शुरुआती अनुमान यह है कि दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी शुरुआत करेंगे। विक्रम वेधा घरेलू बाजार में 12-15 करोड़ रुपये की शुरुआत कर सकता है, जबकि पीएस -1 के घरेलू बाजार में दोगुनी कमाई करने की उम्मीद है, मिली जानकारी अनुसार अन्य भाषाओं में पीएस 1 की कमाई काफी अच्छी होने की आशा है। गांधी जयंती का फायदा भी मिलेगा।

पोन्नियिन सेलवन कलाकार
पोन्नियिन सेलवन तारकीय कलाकारों में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, तृषा, शोभिता धूलिपाला, लाल, अन्य शामिल हैं। विक्रम वेधा 2017 की इसी नाम की तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications











