BOX OFFICE : धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने पकड़ी रफ्तार..अब हो रहा है प्रॉफिट!
जानिए अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी ने पहले सोमवार तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
पिछले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज़ हुईं स्वरा भास्कर की अनारकली ऑफ आरा और अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी। यहां हम बात करने जा रहे हैं फिल्लौरी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। फिल्म की कमाई कीे बारे में बात करें तो पहले सोमवार तक इस फिल्म ने 17.27 करोड़ रुपए कमा लिए है।

सोमवार को इस फिल्म को दो करोड़ रुपए मिले। पहले दिन इस फिल्म ने 4.02 करोड़ रुपए कमाए थे और शनिवार को इसे 5.20 करोड़ रुपए मिले। वहीं रविवार को इसकी कमाई 6.03 करोड़ रही। बता दें, यह अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म ने उत्तर भारत में अच्छी शुरुआत ली है।
अक्षय कुमार का एक RECORD.. ना कभी शाहरूख तोड़ पाएंगे.. ना सलमान खान
फिल्म में दिलजीत दोसांझ का होना अनुष्का शर्मा के लिए काफी फायदेमंद रहा। दिलजीत पंजाब के सुपरस्टार हैं, साथ ही फिल्म की कहानी भी पंजाब पर भी आधारित है। लिहाजा, उत्तर भारत में फिल्म की कमाई हो रही है। बहरहाल, नीचे देखें अनुष्का की किस फिल्म ने ज्यादा कमाई की है..


Click it and Unblock the Notifications











